वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। बनारस यूथ थिएटर की ओर से ग्रीष्मकालीन वार्षिक कार्यशाला का आयोजन 15 मई से किया गया है। इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर में होने वाली यह कार्यशाला 45 दिन चलेगी। कार्यशाला संयोजक उत्कर्ष सहस्रबुद्धे के अनुसार कार्यशाला में आंगिक, वाचिक, आहार्य और सात्विक अभिनय का प्रशिक्षण देश के जाने-माने रंग कर्मियों द्वारा दिया जाएगा। इस कार्यशाला के दौरान 15 मास्टर क्लास भी होगी। पंजीकरण की अंतिम तारीख 12 मई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.