वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से बनारस में 16 जुलाई को पंच सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें वीजी रामजी यानी विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के सम्बंध में प्रधानों को जागरूक किया जाएगा। सिगरा स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष में आयोजित एक दिनी सम्मेलन में यूपी, बिहार सहित तीन राज्यों के 500 प्रधान शामिल होंगे। इसमें बनारस और मिर्जापुर मंडल के 350 प्रधान शिरकत करेंगे। सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह के साथ ही राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी एवं कमलेश पासवान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भारत सरकार व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसमें प्रधानों के नए प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही गांवों हुए नवाचार क...