वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बनारस में आयकर अपीलीय अधिकरण की स्थायी पीठ की स्थापना की मांग की है। रविवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात कर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग रखी। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आसिम जफर ने कहा कि 17 माह से सर्किट बेंच की सुनवाई न होने से 600 केस लंबित हैं। जटिल आयकर मामलों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के लिए नियमित भौतिक सुनवाई होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के साथ बिहार के कैमूर, बक्सर एवं सासाराम को भी वाराणसी पीठ के अधिकार क्षेत्र में सम्मिलित किया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भारद्वाज एवं अरविंद शुक्ला ने कहा कि सुनवाई न होने से करदाताओं पर आर्थिक बोझ एवं दंडात्मक कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.