नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- वाराणसी (रामनगर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रामनगर के पंचवटी मैदान में रविवार सुबह रामलीला में आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने महावत पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महावत को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आनन-फानन में वन विभाग की टीम बुलाई गई। हाथी जहां इधर-उधर घूम रहा है, उस इलाके को सील कर दिया गया है। बेकाबू हाथी को काबू में करने के लिए गोरखपुर से स्पेशल टीम बुलाई जा रही है। पंचवटी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लोगों को रोका गया घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। पंचवटी मैदान में हाथी के बेकाबू होने और महावत पर हमला करने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पंचवटी मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर आवागमन रोक दिया है...