वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की राह और आसान करने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वरुणा और गंगा किनारे तीन अलग-अलग एलिवेटेड सड़कें और फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। जमीन अधिग्रहण की तैयारी हो रही है। इसे देखते बड़े इलाके में जमीनों की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। कुल 19 गांवों और 34 मोहल्लों में अब जमीनों की खरीद बिक्री नहीं हो सकेगी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी करते हुए सम्बंधित उप निबंधकों को पत्र भेजकर इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिया है।वरुणा किनारे 21 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड जिलाधिकारी के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वरुणा किनारे रिंग रोड से राजघाट के बीच करीब 21.153 किलोमीटर लम्बी एलिवेटेड सड़क ...