बनारस में गंगा नदी में डूबने से जसवंतनगर के युवक की मौत
इटावा औरैया, जून 11 -- जसवंतनगर। कुरसेना निवासी 22 वर्षीय अभिषेक यादव की बनारस में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अभिषेक यादव पुत्र योगेश कुमार यादव बनारस में रहकर ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी करता था। अभिषेक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी अभिषेक के दोस्तों ने बुधवार शाम उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग बनारस के लिए रवाना हो गए। इकलौते पुत्र की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.