वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, हिटी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर बनारस के अधिकारी और कर्मचारी जल्द ही कार-पुलिंग कर कार्यालय पहुंचेंगे। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सभी को इस पहल का आह्वान किया है। उन्होंने डीजल-पेट्रोल बचत के लिए अन्य वैकल्पिक इंतजाम के लिए भी प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- अब ऑनलाइन होंगी जिलास्तरीय बैठकें, ईंधन खपत में कटौतीमितव्ययिता और ऊर्जा संरक्षण डीएम ने गुरुवार को जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों से मितव्ययिता, ऊर्जा संरक्षण और जनप्रेरक आचरण की नई कार्य संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपदस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी से पेट्रोल-डीजल के समुचित बचत पर जोर दें। विभागीय एवं निजी वाहनों पर अनावश्यक खर्च करने से बचें। उन्होंने कार पुलिंग कर कार्यालय आने जाने की व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया है। यह भी...