वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्टेट रिव्यू मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग के मूल्यांकन में वाराणसी मंडल के तीन जिलों ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। चंदौली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि वाराणसी 5वें और जौनपुर 10वें स्थान पर रहा। इस आधार पर वाराणसी प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडलों में शामिल हो गया है। शासन के निर्देश पर 21 से 23 फरवरी 2026 के बीच मिर्जापुर मंडल के स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमों ने वाराणसी मंडल के चारों जिलों में स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मानव संसाधन, सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का मूल्यांकन किया गया。 यह भी पढ़ें- सीएचसी में सीएमओ को गायब मिले 5 चिकित्सक, कई स्वास्थ्य सेवाए...