वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 में बनारस और भदोही के तीन शिक्षकों ने अपने जिलों के नाम उपलब्धि दर्ज की है। चयनित शिक्षकों में बनारस के एक प्रधानाचार्य और दोनों जिलों से एक-एक शिक्षक हैं। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग से देरशाम जारी सूची के बाद इन शिक्षकों को बधाइयों का तांता लगा रहा। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए बनारस के यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह चुने गए हैं। इनके अलावा बंगाली टोला इंटर कॉलेज के कला शिक्षक प्रकाश नारायण सिंह का नाम भी शामिल है। भदोही के ज्ञानपुर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मानविकी शिक्षक डॉ. हरीश चंद्र यादव ने भी प्रदेशभर के 15 चयनित शिक्षकों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। डॉ. रमेश प्रताप सिंह और प्रकाश नारायण सिं...