मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बनारस बैंक रोड में एमएसकेबी कॉलेज के पास रविवार को ट्रक के सड़क के बीचोंबीच फंस जाने से अफरातफरी मची रही। ट्रक का अगला पहिया सड़क किनारे खुले नाले और गड्ढे में फंस गया था। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे भीषण गर्मी में राहगीर परेशान रहे।लोगों ने बताया कि ट्रक मोड़ने के दौरान उसका अगला बायां हिस्सा नाले में जा गिरा। ट्रक पर भारी सामान लदा होने के कारण वह खुद से निकलने में असमर्थ रहा। इससे देखते-देखते बनारस बैंक रोड पूरी तरह जाम हो गया। दोपहिया वाहन तो किसी तरह किनारे से निकल रहा था, लेकिन ई-रिक्शा और चारपहिया का निकलना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु संकट से जूझ रहा मुंगेर घंटों बीत जाने के बाद भी ट्रक को निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था न होने से लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.