मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। बनारस बैंक चौक इलाके के एक छह वर्ष के बच्चे विशाल कुमार में एईएस की पुष्टि हुई है। बच्चे को चमकी के लक्षण आने पर 18 मार्च को पीकू में भर्ती किया गया था। एईएस का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है। ठीक होने पर बच्चे को 19 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया है। नये मरीज के मिलने से जिले में इस वर्ष एईएस पीड़ितों की संख्या सात हो गई है। एसकेएमसीएच में इस वर्ष एईएस के 11 मरीज मिल चुके हैं। मुजफ्फरपुर के सात मरीजों के अलावा शिवहर के दो, छपरा के एक और गोपालगंज एक एईएस मरीज पीकू में भर्ती हो चुका है। मुजफ्फरपुर में एईएस के पहले दो मरीज 26 जनवरी को ही मिले थे। एईएस मरीज मिलने के बाद सभी पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.