सोनभद्र, मार्च 6 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय गांधी मैदान में चल रहे 23 वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन शुक्रवार को भदोही व बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र एलेवन के बीच मैच खेला गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक चीफ ओबरा ओमप्रकाश तिवारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में निर्धारित 20-20 ओवर के मुकाबले में भदोही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कुल 9 विकेट खोकर 116 रनों का लक्ष्य रखा। भदोही के सबसे सफल बल्लेबाज अनुराग गुप्ता ने 27 रन एवं यश सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया। बनारस पॉली हॉस्पिटल के सबसे सफल गेंदबाज आकाश सिंह एवं शिवांक सिंह ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में उतरी बनारस पॉली हॉस्पिटल सोनभद्र एलेवन की टीम ने 5 विक...