चित्रकूट, जनवरी 9 -- चित्रकूट। संवाददाता स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बनारस ने कानपुर को 36 रन से शिकस्त देकर ट्राफी जीत ली। बनारस टीम की काजल मैन आफ द मैच चुनी गई। विजेता बनारस टीम को 25 हजार रुपये व ट्राफी एवं उपविजेता कानपुर को 20 हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया। बनारस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 107 रन बनाए। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए काजल 29 व अदिति ने 18 रन का योगदान दिया। कानपुर की गेंदबाज डिंपी दो व पूजा ने एक रन विकेट लिया। जवाब में उतरी कानपुर की टीम 18.3 ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की बल्लेबाज मीनू 19 व प्रिया ने 12 रन बनाए। बनारस की गेंदबाज निक्की दो व अदिति ने एक विकेट लिया। बनारस ने इस तरह फाइनल मुका...