वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। देवरिया सदर-नूनखार स्टेशनों के मध्य ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे 11 मार्च को गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस और 12 मार्च को बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी। एनईआर (वाराणसी मंडल) के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 11 मार्च को अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी से प्रस्थान भी करेगी। 11 और 12 मार्च को वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस भटनी तक जाएगी और यहां से प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...