बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बरौनी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी जंक्शन होकर बनारस से कोलकाता के बीच तीन फेरे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक बनारस-कोलकाता 14 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार को व कोलकाता से बनारस के बीच 15 से 29 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसके अलावा गोरखपुर-कोलकाता 12 से 26 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को व कोलकाता-गोरखपुर 13 से 27 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...