कानपुर, मार्च 28 -- Kanpur News: कानपुर में बनारस की किशोरी संग गैंगरेप मामले में शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में उसके कलमबंद बयान दर्ज कराए। किशोरी ने कोर्ट को मंगलवार की रात हास्टल में उसके साथ हुई हैवानियत की दास्तां सुनायी। उधर, किशोरी के माता-पिता भी बिठूर थाने पहुंचे। यहां उनका किशोरी से आमना सामना कराया गया। मां को देख किशोरी उनसे लिपटकर रो पड़ी। किशोरी घर जाएगी या संवासिनी गृह, सोमवार को बाल कल्याण समिति तय करेगी। बनारस कैंट से कानपुर के मंधना पहुंची किशोरी को मंगलवार की रात 12 बजे हॉस्टल में कमरा दिलाने के बहाने पदम त्रिपाठी अपने साथ ले गया था। हास्टल के कमरे में पदम उसके दोस्त निहाल सिंह और नितेश दुबे उर्फ बिल्लू ने पांच घंटे तक किशोरी को बंधक बनाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। किशोरी को कमरे में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.