बनारस का बिस्कुट मेडागास्कर वाले खाएंगे
वाराणसी, नवम्बर 27 -- वाराणसी/लखनऊ, हिटी। प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने की दिशा में करखियांव एग्रो पार्क को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। पार्क में बने बिस्कुट की 10 मीट्रिक टन की पहली खेप मेडागास्कर भेजी गई। इससे अन्य उत्पादों के निर्यात की राह खुलेगी। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने बताया कि इस पहल से प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों को निर्यात के अवसर मिलेंगे। स्थानीय उद्योगों में निवेश, रोजगार सृजन तथा मूल्य संवर्धन भी प्रोत्साहित होगा। खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए करखियांव एग्रो पार्क की उपलब्धि प्रेरक होगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: वाराणसी में उत्पादित बिस्कुट की 10 मीट्रिक टन की पहली निर्यात खेप मेडागास्कर पहुंची य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.