लखनऊ, जून 17 -- पहली बार लखनऊ में युवाओं को कुलिनरी एवं लाइफ स्किल्स से जोड़ने की पहल शुरू की जा रही हैं। पर्यटन विभाग की ओर से कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट में चार दिवसीय कोर्स 22 जून से शुरू हो रहा है। इच्छुक लोग 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान बनारसी दाल फरे से लेकर मुंबई की पाव भाजी बनाने के अलावा सामूहिक भोजन, टेबल सेटिंग और बिस्तर व्यवस्थित करने जैसे विषयों पर सत्र आयोजित होंगे। चार दिवसीय प्रशिक्षण में युवा सुबह के पौष्टिक नाश्ते से लेकर देशी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों तक बनाने का तरीका बताया जाएगा। वेजी ऑमलेट, पीनट बटर, बनाना टोस्ट, फ्रूट एंड नट सलाद, अमेरिकन रैप्स जैसे व्यंजनों के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल पर भी जोर रहेगा। यह भी पढ़ें- BHU : बीएचयू के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप देगा IIT बॉम्बे, क्या सिखाया...