बनारस और पड़ोसी जिलों में 1023 बिजली चोर धराए
वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इसका खुलासा विजिलेंस की छापेमारी से हो रहा है। एडिशनल एएसपी समर बहादुर के निर्देशन ¸और सीओ सरोज पांडेय के नेतृत्व में विजिलेंस ने पिछले एक महीने के दौरान वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, बलिया और आजमगढ़ में 1023 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इनमें वाराणसी जोन प्रथम में 200 से अधिक चोर पकड़े गए हैं। जिम, होटल में बड़े बकायेदार कटिया डालकर लाखों की बिजली चुरा कर रहे थे। विजिलेंस की कार्रवाई ने वितरण विभाग के अभियंताओं की पोल खोल दी है। कई जगह यह सामने आया है कि वितरण विभाग के अभियंता बिना कार्रवाई किए बिजली चोरों को छोड़ देते हैं। उनकी ओर से नाम मात्र का अभियान चलाया जाता है। इस ताजा उदाहरण मछोदरी खंड में दिखा। पीलीको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.