वाराणसी, जुलाई 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोहता स्टेशन के आउटर (चौखंडी साइड) पर शनिवार रात बनारस-ओखा एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गई। उसके मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त 22 वर्षीय विशाल सिंह उर्फ शैलेश यादव के रूप में हुई। वह सराय इनायत क्षेत्र (प्रयागराज) में मनापुर बघई कला गांव का रहने वाला था। आशंका है कि उसने आत्महत्या कर ली। बनारस जीआरपी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ओझा ने बताया कि लोहता स्टेशन के आउटर पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। कुछ दूर उसका टूटा मोबाइल फोन मिला। उसका सिम दूसरे मोबाइल फोन में लगाने के कुछ देर बाद कॉल आया। कॉल करने वाले को घटना की जानकारी दी गई। वह देर रात यहां पहुंचा और ट्रेन से कटे युवक की शिनाख्त अपने भाई विशाल सिंह उर्फ शैलेश यादव के रूप में की। उसने बताया कि वह रेलवे ठेकेदार का ट्रैक्टर चालक था।

हिंदी हिन...