वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला यात्री का मंगलसूत्र छीनकर उचक्का भाग निकला। एलटीटी रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना क्षेत्र कैंट जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। मुम्बई के शिवडी की रहने वाली सची अमरनाथ गुप्ता के तहरीर के अनुसार वह 16 मार्च को बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के एस-5 बोगी में यात्रा कर रही थी। कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक व्यक्ति उनका मंगलसूत्र छीनकर भाग निकला। अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचने के बाद स्थानीय रेलवे पुलिस को तहरीर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...