वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल की ओर से बीएचयू के रुइया मैदान में आयोजित आदर्श फाउंडेशन पूर्वांचल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार को हुआ। इसमें बनारस एकादश ने भदोही की टीम को हरा दिया। बनारस एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 137 रन बनाए। आदित्य (26 रन), अमित (20 रन) और अमन (19 रन) ने टीम को मजबूती दी। भदोही एकादश की ओर से विराट और अनूप ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में भदोही की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। अनूप यादव ने 66 रन तथा सैफ ने 11 रन का योगदान दिया। बनारस एकादश के शिवम ने 3 विकेट, विराट और आदित्य ने 2-2 विकेट लिये। वहीं अंडर-17 का फाइनल सिल्वर ग्रो बनाम आदर्श फाउंडेशन के बीच हुआ। सिल्वर ग्रो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 108 रन बनाए। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.