भागलपुर, नवम्बर 23 -- बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, अंगिका व एंथ्रोपोलॉजी विषय के नए संबंधन को लेकर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की चार सदस्यीय टीम ने शनिवार की दोपहर बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचकर पूर्ण निरीक्षण किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के लगातार उत्तरोत्तर विकास को देखकर संतोष भी व्यक्त किया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की इस निरीक्षण टीम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे, सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष सीपी सिंह, पुस्तकालय विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार झा और मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार पांडे शामिल थे। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनकर आचार्य, लेखापाल विनोदानंद मंडल, नोडल पदाधिकारी प्रो. मोहम्मद खालिद महमूद, प्रो. रामानंद सिंह सहित महाविद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.