बनारसी बुनकरी से रूबरू होंगे दिल्लीवाले
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली। मंडी हाउस स्थित आगा खान हॉल में 23 अगस्त तक बनारसी यार्ड्स प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें वाराणसी की पारंपरिक बुनाई और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी में बनारसी कपड़ों और उनसे जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को वाराणसी की समृद्ध बुनकरी परंपरा और कारीगरों के हुनर से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में आने वाले लोग विभिन्न उत्पादों को देख सकेंगे और बनारसी कला की बारीकियों को करीब से समझ सकेंगे। प्रदर्शनी सुबह 10 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हरमू मैदान में ट्रेड एक्सपो शुरू, 22 राज्यों के उत्पाद बने आकर्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.