रुडकी, फरवरी 3 -- भगवानपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में शोभायात्रा के बाद हुए विवाद के चलते गांव में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 20 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बिनारसी गांव में रविवार देर शाम शोभायात्रा के बाद दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। जो मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार की कार्रवाई कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...