अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान में डॉ. भीम राव अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या में तीन अप्रैल से चल रही 15 वर्षीय आवासीय प्रवेश के अंतर्गत आयोजित हो रहे प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अब तक आठ मैच खेले गए। रविवार को तीन मैच हुए। पहला मैच बनारस और अयोध्या के बीच खेला गया जिसमें बनारस 2-0 से विजयी रहा। वहीं दूसरा मैच मिर्जापुर और गोरखपुर के बीच हुआ। इस मुकाबले में गोरखपुर ने मिर्जापुर को 2-0 परास्त किया। तीसरा मैच प्रयागराज और बरेली के बीच हुआ जिसमे प्रयागराज ने बरेली को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.