ढाका, फरवरी 23 -- बांग्लादेश में सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई सरकार के सत्ता संभालने के महज कुछ दिनों बाद ही राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व मुख्य सलाहकार और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। बंगाली दैनिक 'कलेर कंठो' से बात करते हुए राष्ट्रपति ने दावा किया कि यूनुस के डेढ़ साल के अंतरिम शासनकाल में उन्हें 'महल का कैदी' बनाकर रखा गया, संवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन किया गया, और यहां तक कि उन्हें असंवैधानिक तरीके से पद से हटाने की साजिश भी रची गई। राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व मुख्य सलाहकार यूनुस ने अंतरिम सरकार के दौरान उनके साथ संवैधानिक रूप से आवश्यक संचार बनाए नहीं रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो विदेशी दौरों के बारे में सूचित किया गया और न ही...