घाटशिला, अक्टूबर 6 -- जादूगोड़ा।यूरेनियम की खोज और खनन को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला देश में एक अलग पहचान बना रहा है। जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ और आसपास के क्षेत्रों में यूरेनियम खनन के बाद अब मुसाबनी क्षेत्र में भी यूरेनियम के नए भंडार मिलने की संभावना मजबूत हुई है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: यूसील की प्रदर्शनी में उमड़ी रही भीड़, यूरेनियम खनन की तकनीक से कराया जा रहा रूबरूयूरेनियम के नए भंडार की खोज बनाडूंगरी के बाद अब मुसाबनी के बागजाता से कुछ ही दूरी पर स्थित खदानडूंगरी क्षेत्र में यूरेनियम की नई खदान खोलने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।जानकारी के अनुसार, एएमडी (परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय) की ओर से किए गए सर्वेक्षण और जांच के बाद सौंपी गई रिपोर्ट में खदानडूंगरी क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता वाले यूरेनियम भंडार मिलने की प...