रांची, मार्च 20 -- रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहौरा आनंद नगर से 16 साल की नाबालिग छात्रा गायब हो गई है। परिजनों ने पिछले दो दिन तक लापता नाबालिग को रिश्ता-नाता के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में नाबालिग के पिता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक संभव है कि छात्रा किसी वजह से घर से निकल गई है और वापस नहीं लौटी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...