चतरा, अप्रैल 19 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। प्रखंड के बेलखोरी पंचायत अंतर्गत बनहा गांव में कल यानी 22 अप्रैल से भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है। अवसर है श्री श्री 108 शिव-पार्वती हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ का, जिसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की जाएगी। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। कलश यात्रा में न केवल बनहा गांव, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। महायज्ञ को भव्य रूप देने के लिए गांव में आकर्षक पूजा पंडालों और तोरण द्वारों का निर्माण किया गया है। यह भी पढ़ें- दुर्गा स्थान में देवी देवताओं की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी ...