बनहरदी ग्राम सभा में पेसा एक्ट और अधिकारों पर हुई चर्चा
लातेहार, जून 17 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड के बनहरदी हाई स्कूल के समीप बुधवार को रूढ़ि प्रथा ग्राम सभा इंद्रदेव उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें ग्रामीणों के पारंपरिक अधिकार, पेसा एक्ट तथा ग्राम सभा की भूमिका पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना मुखिया एवं अंचल अधिकारी द्वारा एलपीसी निर्गत नहीं किया जाए। साथ ही पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास कार्य, योजना अथवा अन्य महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व ग्राम सभा की सहमति को अनिवार्य बनाने पर जोर दिया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि पेसा कानून ग्रामीणों को स्थानीय प्रशासनिक निर्णयों में भागीदारी का अधिकार प्रदान करता है। जरूरत है कि ग्राम सभा को मजबूत बनाकर गांव को सशक्त बनाया जाए। मौके पर लाली उरांव, सावित्री उरांव, महावीर उरांव, राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.