लातेहार, फरवरी 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बनहरदी कोल ब्लॉक के विस्थापित रैयतों की आमसभा पंचायत भवन बारी में ग्राम प्रधान रोबिन उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में रैयतों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। सभा में सर्वसम्मति से जमीन सुधार की मांग को पहली प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। रैयतों ने बताया कि जमीन सुधार से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज दो माह पूर्व अंचल कार्यालय में जमा किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस पहल की गई है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ओर उनके मामलों को लंबित रखा गया है, वहीं दूसरी ओर कंपनी के नाम पर एलपीसी जारी करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सभा में निर्णय लिया गया कि जब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.