बनसखा गांव की सड़क 20 वर्ष से ध्वस्त, किया प्रदर्शन
बांदा, जून 29 -- बांदा। महुआ ब्लाक के बनसखा के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया और जर्जर सड़क बनवाने की मांग की। ग्रामीण लव कुशवाहा की अगुवाई में कहा कि 20 वर्ष से जर्जर सड़क का सहारा है। नाली न होने से जलभराव हो जाता है। कच्ची सड़क और जगह-जगह बड़े गड्डों के कारण बारिश में स्थिति और बिगड़ जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित होता है। स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में भी कठिनाई आती है। कई बार वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सदर विधायक का क्षेत्र होने के कारण उनसे कई बार कहा है, पर सुनवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.