लातेहार, जनवरी 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बानपुर इलाके में अवस्थित बनवारी साहू कॉलेजमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। इस दौरान कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो़ पीके तिवारी ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होती है। उन्होने दुपहिया चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौत हेलमेट नहीं लगाने के कारण ही होती है। उन्होने किसी भी सूरत में अपने नाबालिग बच्चों को बाइक नहीं चलाने देने की अपील की।एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद गुप्ता ने भी छात्रों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी और छात्रों से यातायात नियमों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.