बनवर्षा गांव में लगा निःशुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर
मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय टू अंतर्गत नगर के बनवर्षा में निःशुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद श्यामसुंदर दास ने फ़ीता काटकर किया। शिविर में पशु बांझपन निवारण को लेकर निःशुल्क परामर्श और सुझाव के साथ शिविर में कई आवश्यक जानकारी पशुपालक को दिया गया। पशुपालको ने शिविर में अपने अपने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कराया। शिविर में कुल 45 पशुपालकों के 172 पशुओं के बांझपन तथा समान चिकित्सा किया गया। इस मौके पर भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी हवेली खड़गपुर डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष प्रसाद सिंह, डॉ. मो.अली वफा, डॉ. नर्सिंग पंडित आदि समेत पशु चिकित्सक, कर्मचारी और पशुपालक एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.