बनवरिया के योगेश्वर नाथ धाम में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा भक्तों का सैलाब
जहानाबाद, अगस्त 17 -- हुलासगंज, निज संवाददाता बनवरिया स्थित प्रसिद्ध योगेश्वर नाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी को भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा योगेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से भी मंदिर पहुंचे। तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : तीसरी सोमवारी पर धनकुंडनाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.