चंदौली, दिसम्बर 23 -- इलिया। क्षेत्र के बनरसिया गांव में बीते कई महीनों से लंगूरों का आतंक ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जंगल से भटक कर आए लंगूरों का एक झुंड गांव में डेरा जमाए हुए है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गांव में करीब आधा दर्जन लंगूर लगातार घरों की छतों, गलियों और खेतों के आसपास घूमते देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार लंगूर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। घरों में रखी खाद्य सामग्री, अनाज, फल और सब्जियां उठाकर ले जा रहे हैं। पेड़ों पर लगे आम, अमरूद सहित अन्य फलों को तोड़कर बर्बाद कर दे रहे।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.