पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बनमनखी सीओ के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित करने के साथ इसी अंचल के राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। पूर्णिया के जिला पदाधिकारी सह समाहर्त्ता ने कार्रवाई करते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के नियम-9(2) में विर्निदिष्ट नियम के तहत बनमनखी अंचल कार्यालय के हल्का नौलखी के राजस्व कर्मचारी रौशन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय बायसी निर्धारित किया गया है। आवेदिका उर्मिला देवी पति स्व० श्यामल मंडल (सा०-नौलखी, थाना- जानकीनगर, अंचल बनमनखी जिला पूर्णिया) के परिवाद पत्र पर 30 अक्टूबर 2025 को प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा की गयी सुनवाई के आलोक में पारित आदेश में प्रश्नगत जमीन के नामान्तरण वाद में बनमनखी के अ...