पूर्णिया, अप्रैल 19 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में परशुराम जयंती महोत्सव आज धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन कमेटी की ओर से शिव शंकर तिवारी ने बताया कि परशुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनमनखी के अपर न्यायिक दंडाधिकारी सतीश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि। कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर ज्योति झा और पूर्णिया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निशिकांत मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय स्थित प्रशाल कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अन्याय-अत्याचार के विरुद्ध संर्घष करने का भगवान परशुराम ने दिया संदेश जहां कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ...