पूर्णिया, मार्च 25 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बस पड़ावों की बंदोबस्ती के लिए सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में डाक का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थलों के लिए बोलीदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फुटपाथ पर लगने वाले खोमचा दुकानों की बंदोबस्ती के लिए अजीत कुमार ने 6 लाख 76 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाई। वहीं, बनमनखी चीनी मिल बस पड़ाव के लिए आशीष कुमार रंजन ने 8 लाख रुपये की बोली लगाई। चकला बस पड़ाव के लिए कुंदन कुमार भगत ने 22 लाख 56 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर बंदोबस्ती प्राप्त की। इसके अलावा ई-रिक्शा संचालन के लिए भी डाक आयोजित की गई जिसमें आशीष कुमार रंजन ने 36 लाख 11 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाई। डाक प्रक्रिया के दौरान दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड श्रम परिवर्तन पदाधिकारी पवन कुमार मौ...