पूर्णिया, मार्च 17 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का तबादला बी. कोठी कर दिया गया है, जबकि एक एएनएम को बैसा भेजा गया है। वहीं बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ. विजय कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर अस्पताल की कमान संभाल ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. विजय कुमार ने कहा कि वे सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.