चम्पावत, मार्च 25 -- बनबसा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस और एनएचपीसी के अधिकारियों को सम्मानत किया। व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि एनएचपीसी के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने भवन, सड़क व शौचालय निर्माण और निशुल्क चिकित्सा शिविर आदि के जरिए क्षेत्र के विकास में योगदान दिया है। जबकि थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा कानून व्यवस्था बनाने में अहम रोल निभा रहे हैं। पावर स्टेशन में ऋषि रंजन आर्य, विद्युत महाप्रबंधक जावेद अंसारी, थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा को को सम्मानित किया। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष भारत भंडारी, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, संजय जोशी, शंकर वर्मा, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.