चम्पावत, मार्च 2 -- बनबसा। बनबसा में अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती में लोहाघाट, पूर्णागिरि व बाराकोट के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। तीन मार्च को चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। बनबसा के कमल पथ में सोमवार को अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया जारी रही। सेना के कर्नल राहुल मेलगे ने बताया कि बनबसा में जनरल ड्यूटी के अलावा ट्रेडमैन, तकनीशियन, क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी के लिए भर्ती की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...