चम्पावत, अगस्त 25 -- बनबसा। बनबसा पुलिस ने 68 ग्राम हेरोइन के साथ खटीमा निवासी एक युवक को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। मीडिया पुलिस ग्रुप से मिली जानकारी के अनुसार बनबसा में रूटीन चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 23 वर्षीय मुन्ना नईम निवासी रसिया खानपुर बीसलपुर, हाल निवासी इस्लामनगर वार्ड नंबर चार खटीमा की तलाशी ली। तलाशी में मुन्ना नईम के पास से 68 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.