चम्पावत, अगस्त 5 -- सतीश जोशी, चम्पावत। अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का बनबसा में ठहराव होगा। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री ने ठहराव के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रेल का बनबसा में ठहराव होने से यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृत मिल गई है। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि रेलगाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव बनबसा में किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि बीते आठ जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन सुविधा को देखते हुए बनबसा रेलवे स्टेशन में ठहराव के लिए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजा था। जिसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री ने बनबसा में रेल के ठहराव को मंजूरी दी है। बताया कि इस निर्णय से यात्रिय...