बनबसा में हिस्ट्रीशीटर को 25 ग्राम स्मैक संग दबोचा
चम्पावत, अगस्त 21 -- चम्पावत, संवाददाता। एसओजी टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर को 25 ग्राम स्मैक के साथ हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं। चम्पावत की एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक हिस्ट्रीशीटर को स्मैक के साथ दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार सीओ निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बनबसा क्षेत्र में पंपापुर से नई बस्ती के पास टीम ने हिस्ट्रीशीटर 25 वर्षीय सौरव यादव उर्फ खुक्का निवासी चनेटी लाल फाटक बरेली, हाल निवासी मीना बाजार बनबसा को 25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने 24.77 ग्राम स्मैक समेत एक दबोचा उसके पास से एक बाइक, 1500 नेपाली और 1900 भारतीय करेंसी भी बरामद की। आरोपी के खिलाफ पूर्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.