चम्पावत, मार्च 10 -- बनबसा में सीआईएसएफ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जवानों ने परेड निकाली। मुख्य अतिथि पावर स्टेशन के महा प्रबंधक जावेद अंसारी ने परेड की सलामी ली। बनबसा के टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी में सीआईएसएफ का स्थापना दिवस मनाया गया। बताया कि सीआईएसएफ ने 57 वर्षों में देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों और अन्य संस्थानों में सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समारोह मे सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक, दिनेश यादव, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट जसवंत सेनापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.