चम्पावत, दिसम्बर 11 -- बनबसा। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा विगत तीन वर्षों से 40 दिन तक लगातार अलग अलग घरों में श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 12 दिसंबर से शुरू यह आयोजन टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा में किया जाता है। समिति के अध्यक्ष कपिल भार्गव ने बताया कि हनुमान जी के चालीस दिवसीय हनुमान चालीसा पाठ की शुरुआत वृन्दावन के संतों के आदेश से तीन वर्ष पूर्व हुई थी जिसमें चालीस घरों का चयन कर संध्या समय ने प्रत्येक दिन अलग अलग घरों में जाकर समिति से जुड़े भक्तों के साथ हनुमान चालीसा, महामंत्र और रामनाम का जप किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.