बनबसा में लाखों के जेवर चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार
चम्पावत, जून 11 -- नवी अंसारी, बनबसा। पुलिस और एसओजी ने नकबजनी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए चांदी के जेवर और मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बनबसा में इस साल मार्च में घर के अंदर अलमारी से चोरी की थी। बनबसा पुलिस व एसओजी ने चोरी का खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को बनबसा निवासी ललित सिंह मेहता ने घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी का मामला दर्ज कराया था। एसपी रेखा यादव ने बताया कि बीते दस जून को सीओ निहारिका सेमवाल और थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में टीम ने नकबजनी के आरोपी 25 वर्षीय अर्जुन और 26 वर्षीय देवेंद्र प्रसाद दोनों निवासी फागपुर, बनबसा को धनुषपुल के पास से हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, तीन जोड़ी चांदी की पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.