बनबसा में पहली बार उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, सीमांत क्षेत्रों पर सरकार का फोकस
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को राज्य के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की पहल के तहत चम्पावत जिले के बनबसा में कैबिनेट बैठक आयोजित की। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित बनबसा में एनएचपीसी परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई यह बैठक चम्पावत जिले में पहली कैबिनेट बैठक है। सरकार के मुताबिक, कैबिनेट बैठकों को देहरादून से बाहर आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय स्तर की समस्याओं, विकास की जरूरतों और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को शासन के निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में राज्य के अलग-अलग जिलों में भी कैबिनेट बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह कदम ऐसे समय में आया है जब उत्तराखंड सरकार सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, रोजगार और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.